August 3, 2026

आबकारी विभाग ने अक्टूबर माह में 76 प्रकरण में तीन लाख से अधिक की अवैध मदिरा और महुआ लाहन जप्त की

0

आबकारी विभाग ने अप्रेल से अक्टूबर तक 385 प्रकरण में चालीस लाखरूपए से अधिक की अवैध मदिरा और महुआ लाहन जप्त की

कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। आबकारी दल ने जिले के अनेक क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए अप्रैल से अक्टूबर 2022 तक कुल 40 लाख 29 हजार 9 रुपये की देशी-विदेशी मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त किया है।

​जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति दुबे ने बताया कि माह अप्रैल से अक्टूबर तक आबकारी अमले ने सीहोर जिले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत छापामार कार्रवाई की। इन कार्रवाईयों में 385 प्रकरण दर्ज कर 2438 लीटर देशी, विदेशी मदिरा जप्त की गई। इसके अलावा 73220 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। जप्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 40 लाख 29 हजार 9 रुपये है।

इसके साथ ही माह अक्टूबर 2022 में 76 प्रकरण दर्ज कर 183 लीटर देशी, विदेशी मदिरा जप्त की गई। इसके अलावा 6300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है। जप्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 03 लाख 41 हजार 767 रुपये है। कार्यवाही में आबकारी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!