लगभग 1 करोड़ की 2 ट्रक अवैध शराब पकड़ाई 30 लाख कीमती 2 आयशर ट्रक भी जप्त ग्वालियर में होने वाली थी डिलेवरी
सीहोर – दोराहा थाना पुलिस ने अपने विश्वनीय मुखबिरों के दम पर अवैध शराब का सबसे बड़ा जखीरा करीब 1 करोड़ रुपये की शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने 2 ट्रक अवैध शराब को रास्ते में ही जप्त कर लिया है। इतनी भारी शराब पकड़ाने जिस व्यक्ति की जा रही थी उसका नाम सामने नहीं आ सका है लेकिन निश्चित इस धड़पकड़ से पूरे प्रदेश भर के अवैध शराब माफियाओं में खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार यह शराब का परिवहन भोपाल से ग्वालियर तरफ किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने जाल बिछाकर चैकिंग के दौरान दो ट्रकों को रोका गया। पुलिस ने जैसे ही ट्रक रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ट्रकों को तेजी से भगा ले गये जिनका पीछे करने पर वाहन चालक बराड़ी जोड पर वाहन को छोड़ कर भाग गये। ट्रको को चैक किया जिसमें कुल 788 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न भिन्न कम्पनियों की कुल 6955.14 लीटर कुल कीमत लगभग 93 लाख 63 हजार 090/- रुपये की जत की गयी। पहले ट्रक नम्बर 4749 में भिन्न भिन्न कम्पनियों की कुल 395 अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थी। कुल अवैध शराब की मात्रा 3483.72 लीटर कीमती 50 लाख 61,600 /- रूपये की शराब तथा ट्रक लगभग 15 लाख का,दूसरे ट्रक 5384 में भी इसी तरह भिन्न भिन्न कम्पनियो
की कुल 393 अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी थी। कुल
अवैध शराब की मात्रा 3471.42 लीटर कीमती 43 लाख
1490/- रुपये की शराब एवं ट्रक लगभग 15 लाख का जप्त किया गया है। इस तरह जप्त अवैध शराब की कुल कीमत 93 लाख 63,090 रुपये है पकड़ाई इस शराब को थाने में उतारने में ही घंटो लग गया। इसके बाद इनकी गिनती की गई और वीडियो बनाया गया।
इस मामले में कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक निधि रघुवंशी, सनि प्रेमसिंह ठाकुर सनि मदन सिंह धुर्वे, सउनि दिलीप सिंह मर्सकोले, प्रआर 209 रीतेश डामोर प्र. आर. 641 शत्रुधन पाण्डे, प्रआर. 717 प्रेमनारायण, प्र. आर. 127 शैलेन्द्र तोमर प्र. आर.चालक 577 अब्दुल जमील, आर. 591 मोहम्मद यूनुस खान, आर 681 विकास, आर. 31 रोहित गुर्जर, आर. 539 अभिषेक आर. 890 बंसत मीणा, आर. 707 भगवान आर. 814 अमित, आर. 617 जतिन राज, आर 869 नरेश तिलौरे, आर. 726 देवेन्द्र, आर 107 संदीप आर 435 कुलदीप विश्वकर्मा, सै. 48 सुनील से 73 धनसिंह, सैनिक 331 विक्रम गुर्जर,सैनिक 313 राकेश भिलाला सैनिक 138 दीपक उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही ।

