इछावर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
- पुलिस को मिली बड़ी सफलता 38 लाख की चोरी का समान सहित आधा दर्जन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सीहोर । जीवन में हर कोई व्यक्ति बिना मेहनत के जल्दी अमीर बनने की ख्वाहिश रखने के सपने देखने वाले को एक दिन जमीन पर आना पड़ता है ऐसे ही एक अंतर राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश इछावर पुलिस ने करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।यूँ तो सीहोर जिले में पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी की पदस्थापना के बाद से ही पुलिस की सक्रियता बढने के साथ ही दर्जनों बडी चौरियों के खुलासे सहित फिलहाल चल रहे नशामुक्ति अभियान के तहत बडी कार्यवाही याँ निरन्तर जारी है। सूत्रो के अनुसार
इछावर पुलिस ने तार चोर गिरोह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रूपयों का दुकानों से चोरी किया तार बरामद किया है।
विदित है कि 18 अक्टूबर को कृपाल सिंह वर्मा निवासी वार्ड 11 विनायक पुरा इछावर की दुकान से अज्ञात चोर मोटर वाईडिग की दुकान की शटर को उचकाकर दुकान मे रखा करीबन 7 क्विटंल वाईडिंग वायर एवं तांबे के तार की 9 रील चुराकर ले गये थे। इस चोरी के बाद पुलिस हरकत में आई और
पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व एसडीओपी आकाश अमलकर के मार्ग दर्शन मे इछावर थाना प्रभारी उषा मरावी के नेतृत्व मे एक विशेष टीम गठित की गई थी । पुलिस टीम द्वारा संदेह का आधार पर आरोपी नसीम खान से पूछताछ की यह बात सामने आई की इस घटना मे कुल 6 लोग लिप्त है जिसमे से एक आरोपी मिलन पीथमपुर जिला धार जबकि 3 आरोपी , रफीक ,शाहीद ,जीतू अहिरवार, बीना ,सागर एंव एक आरोपी चक्कर पारदी सोहागपुर होशंगाबाद का है ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सुदा आरोपी की निशानदेही से अन्य आरोपी मिलन को पिथमपुर से गिरफ्तार कर चोरी गया तार एवं घटना मे प्रयुक्त स्कारपियो जप्त की उक्त आरोपियों को जिले के थाना आष्टा में भी तीन माह पूर्व हुई उत्तम इलेक्ट्रीक्ल्स की दुकान में भी करीब 2 क्विटंल तार बैट्री, बुच चोरी करना बताया था । आरोपियों द्वारा थाना कुरवई विदिशा थाना कोतवाली विदिशा में पूर्व में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का तार व आर्टिगा कार भी जब्त कर ली गई हैं आरोपी नसीम ,फरीद .मनोज ,नईम को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं ।
उक्त घटना का मास्टर माइंड नसीम ओर रफीक अपने साथियो के साथ मिलकर किसी भी शहर के कस्बा मे जाकर तांबे वायर व मोटर वाईडिग वायर की दुकानो कि रैकी करते है । इछावर एवं आष्टा की चोरी की घटना मे आरोपीगणो ने घटना से पहले रैकी की थी आरोपीगण बारदात करने के लिये वाहन किराये पर लेते थे एवं हर घटना मे ड्रायवर ओर वाहन बदल लेते थे । उक्त आरोपीगणो ने इछावर ,आष्टा, जिला सीहोर, कुरवाई विदिशा. कोतवाली बैतुल .बरूढ महाराष्ट्र .सावनेर महाराष्ट्र मे चोरी की बारदात करना कुबूल की है जिनसे ओर पूछताछ की जा रही है एवं अन्य 5 आरोपीयो की तलाश की जा रही है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उषा मरावी उपनिरीक्षक अजय ओझा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र राठोर उप निरीक्षक चंद्रशेखर डिगा की भूमिका अहम है।
