August 3, 2026

रेहटी में अवैध कॉलोनियों की भरमार।

0



मूलभूत सुविधा नही मिलने से परेशान रहवासियों ने एसडीएम से की शिकायत दे रहे धरना

रेहटी
नगर में अवैध कालोनियों का अंबार लगा हुआ है कृषि भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है और सस्ते प्लॉट के जाल में लोगो को फंसाया जा रहा है। कॉलोनाइजर जनता को लाखों रुपये का चुना लगाकर अपने बारेनियारे कर रहे है। सर्व सुविधा देने का वादा करके कालोनियों में कोई सुविधा नहीं दी जाती। रोड़,नाली, पानी आदि मूलभूत सुविधा से वंचित है शहर की कालोनियां। मूलभूत सुविधाओ का वादा करने के बाद सुविधाएं न देने पर पर रहवासियों ने विरोध जताते हुए वार्ड 9 में स्थित बासुदेव कालोन में मूलभूत सुविधा से वंचित 29 परिवार
आज से 5 दिन के धरने पर बैठे गए है। कालोनी को काटे 12 वर्ष हो गए है पर अभी भी पानी सड़क बिजली की कमी है सबसे बड़ी बिड़ामना इन लोगो का बिज़ली बिल कमर्शियल आता है साथ ही दूर दूर से बिज़ली के तार खेच कर लाना होता है।
इनका कहना
पूर्व एस डी एम ने रेहटी टी आई को पत्र के माध्यम से वासुदेव कालोनी संचालकों पर एफ़ आई आर का आदेश दिया था वही आदेश फिर भेजा जा रहा है
“एस डी एम। बुदनी
आर एस बघेल “
यहाँ पर सभी लोगो के अस्थाई विद्युत कनेक्शन है इस लिए बिल अस्थाई का आता हे कलोनाइजर ने कालोनी में विद्युत सप्लाई का कोई कार्य नहीं किया है
“जे.ई . उईके
मैंने जब से प्लाट लिया है तब से यह कोई सुविधा नहीं है कुछ रोड नगर परिषद ने बना दिए हे बाक़ी समस्या बरकरार है कई बार बोला कोई जवाब नहीं मिला मज़बूरी में धरने पर बैठे है
“संग्राम सिह चन्द्रवंशी “

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!