स्काउट गाइड संगठन दिवस पर बच्चों ने कलेक्टर को लगाया फ्लैग (स्टीकर)
स्काउट गाइड से बच्चों में अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता की भावना विकसित होती है- कलेक्टर ठाकुर
सीहोर
भारत स्काउट गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर से भेंट की। इस अवसर पर बच्चों ने कलेक्टर ठाकुर को फ्लैग (स्टीकर) लगाकर स्कॉफ पहनाया। साथ ही बच्चों ने कलेक्टर श्री ठाकुर को अपने वृक्ष, अपना पर्यावरण के तहत पीपल और कटहल का पौधा भेंट किया। कलेक्टर ठाकुर ने स्काउट गाइड संगठन को सहयोग राशि प्रदान की।
कलेक्टर ठाकुर ने स्काउट गाइड संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट गाइड के जरिए बच्चों में छुपी असीम शक्ति, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित होती है। स्काउट गाइड संगठन का मूल उद्देश्य देश के लिए सुनागरिक तैयार कर समाज सेवा के लिए नव युवक-युवतियों को तैयार करना है। कलेक्टर ठाकुर ने बच्चों से कहा कि राष्ट्र प्रेम, अनुशासन व समाज सेवा की जो भावना स्काउट-गाइड में देखने को मिलती है, वह सराहनीय है। भारतीय संस्कृति को संजोकर रखने में और विश्व बंधुत्व को बढ़ावा देने में स्काउड-गाइड की भूमिका अहम है। इस दौरान संतोष सोनी, राजेश मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 7 नबम्वर 1950 को भारत स्काउट गाइड संघ की स्थापना हुई थी। इस दिवस को स्काउट गाइड स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा के निर्णय अनुसार स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष स्काउट गाइड फ्लैग (स्टीकर) का विमोचन कराकर आम नागरिक, छात्र-छात्राओं को स्टीकर बिक्री कर स्काउट गाइड संगठन को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।pro।
