August 3, 2026

जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, खाद वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

0

धान उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

मतदाता सूची में 18 वर्ष से अधिक के युवाओं का नाम जोड़ने विशेष प्रयास

झण्डा दिवस सहयोग राशि 15 नवंबर तक जमा करने के निर्देश
टीएल बैठक
सीहोर,0
जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ठाकुर ने विभिन्न विभागों के कामकाज की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ठाकुर ने जिले में खाद की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। केवल वितरण व्यवस्था नियमित एवं सुचारू बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद वितरण व्यवस्था बेहतर बनाए ताकि किसानों को खाद लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में कलेक्टर श्री ठाकुर ने तहसीलवार तथा समितिवार खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक श्री केके पाण्डे ने बताया कि जिले में रासायनिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वर्तमान में विपणन संघ के गोदाम में 709 मीट्रिक टन यूरिया, 1288 मीट्रिक टन डीएपी और 108 सहकारी समितियों में 1386 मीट्रिक टन यूरिया, 1529 मीट्रिक टन डीएपी, 574 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। इसी तरह राज्य उद्योग विकास निगम के गोदाम में 138 मीट्रिक टन यूरिया, एवं 90 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। निजी विक्रेताओं के पास 1803 मीट्रिक टन यूरिया एवं 825 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। कलेक्टर ठाकुर ने आगामी धान उपार्जन के लिए बनाए जाने वाले केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार को पंजीयन का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने के लिए कहा। धान उपार्जन के लिए जिले में 22 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। वर्तमान में धान विक्रय के‍ लिए 11073 किसानों ने पंजीयन कराया है। कलेक्टर श्री ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने तथा उपार्जन की पूरी प्रक्रिया को सुगमता से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री ठाकुर ने विगत दिनों जिले में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा की गई घोषणाओं तथा विभिन्न व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के साथ ही दिए गए सभी निर्देशों पर शीघ्र कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आवेदन पत्रों और निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि अपात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र निरस्त दिए जाए।

कोई भी पात्र व्यक्ति राशन पाने से वंचित न रहेबैठक में कलेक्टर ठाकुर ने सभी राशन दुकानों समय अनुसार खोलने तथा सभी पात्र हितग्राहियों को पात्रता अनुसार राशन वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी हितग्राही राशन पाने से वंचित न रहे। इसके साथ ही उन्होंने समय समय पर राशन दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

हितग्राही मूलक योजनाओं का जानकारीबैठक में सामाजिक न्याय विभाग की जानकारी संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत तथा श्रम विभाग की जानकारी जिला श्रम पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका वंशीवाल ने प्रजेंटेशन के माध्यम से समस्त अधिकारियों तथा वीसी से जुड़े सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओं को दी। उन्होंने इन दोनो विभागों द्वारा कितनी योजनाएं संचालित की जाती है, योजनाओं का लाभ लेने की पात्रता तथा दिए जाने वाले लाभ, सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

झण्डा दिवस सहयोग राशिकलेक्टर ठाकुर ने सभी विभागो को झण्डा दिवस सहयोग राशि 15 नवंबर तक जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह राशि सैनिकों के परिवारो के कल्याणार्थ चलाए जाने वाली गतिविधियों में व्यय की जाती है। इसलिए अधिक से अधिक राशि का जमा करने का प्रयास किया जाए। जो सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों में सीमा पर तैनात रहते हैं उनके लिए छोटा सा सहयोग देना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।

मतदाता सूची में 18 वर्ष से अधिक के युवाओं का नाम जोड़ने विशेष प्रयासप्रदेश में 9 नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की तैयारी के संबंध में कलेक्टर श्री ठाकुर ने समस्त रजिस्ट्रिकरण अधिकारियों को 18 वर्ष से अधिक के युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ की बैठक आयोजित कर आयोग द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 9 तारीख को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन आयोग के‍ निर्देशानुसार विधानसभा स्तर पर साइकिल रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर नाम जुड़वाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि आगामी 8 दिसम्बर तक दावे आपत्ति लिए जाएंगे। इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों पर प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक सभी बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!