August 3, 2026

बड़ा खुलासा…..सलकनपुर मंदिर में चोरी का मामला…होशंगाबाद के निकले चोर,जंगल से नोटो से भरी दो बोरी बरामद,बाकी की तलाश जारी

0

सीहोर। दिनांक 15.11.2022 को सूचना प्राप्त हुई थी कि सलकनपुर विजयासन देवीधाम मंदिर में चोरी की घटना कारित हुई है । सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस महानिरीक्षक ,पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण उपरान्त जिला स्तर पर टीम गठित की गई । तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के माध्यम से पाया गया कि राहुल राठौर पिता सुभाष राठौर निवासी सलकनपुर के घर पर घटना के पूर्व कुछ बाहरी लोगो के आने की सूचना प्राप्त हुई । जिसके संबंध में राहुल राठौर से पूछताछ की गई । राहुल के घर में घटना दिनांक की पूर्व रात्रि को दो बाहर के व्यक्ति आये थे जिनके नाम 1. अनिल पिता मदनलाल खरे निवासी होशंगाबाद एवं 2. शुभम कटारिया पिता मोहन कटारिया निवासी होशंगाबाद हैं । तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना के समय उक्त आरोपियो का आपस में बातचीत होना पाया गया । उक्त आरोपियो से लगातार पूछताछ की गई । पूछताछ के आधार पर जंगल से आरोपियो की निशादेही पर दो नोटों से भरी बोरियाँ तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की टामी तथा लोहे काटने की आरी को जप्त किया गया है । जंगल में सर्चिंग लगातार जारी है । जंगल विस्तृत , घना एवं दुर्गम होने के कारण वन विभाग का सहयोग प्राप्त किया जा रहा है । घटना में अन्य आरोपियो के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर पूछताछ एवं बाक़ी बोरी की जप्ती के प्रयास किये जाएंगे ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!