धूमधाम से मना विधायक सुदेश राय का जन्मदिननिकली विशाल वाहन रैली, दिनभर विधायक कार्यालय पर चला बधाइयों का सिलसिला
सीहोर। विधानसभा क्षेत्र सीहोर के विधायक सुदेश राय का जन्मदिन पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह विधायक सुदेश राय ने सबसे पहले मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की उसके बाद विधायक कार्यालय पर पूरे दिन उपस्थित रहे जहां बडी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। बताया गया है कि शहर और ग्राम से सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक सुदेश राय को बधाई देने पहुंचे। अहमदपुर से एक विशाल दो पहिया वाहन रैली सीहोर पहुंची और इस रैली मेंं शामिल हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय को जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी । विधायक कार्यालय पर पूरे दिन विधायक सुदेश राय को बधाई देने के लिए लोग पहुंचते रहे अनेक कार्यकर्ता केक लेकर भी पहुंचे और विधायक सुदेश राय से केक कटवाकर और पुष्प माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी गई। पूरे दिन बधाई और शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। नगर में स्थान-स्थान पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत द्वार बनाकर और आतिशबाजियां चलाकर विधायक सुदेश राय को जन्मदिन की बधाईयां दी। शाम को टाकीज, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन के संयोजक राजकुमार रिंकु जयसवाल ने कवि सम्मेलन भी आयोजित किया। विधायक श्री राय को भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर, समाजसेवी रूद्रप्रकाश राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, दीपक शर्मा, सुरेन्द्र रलहन, हरि सोनी, शेलेश पटेल, राजकुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, महेश पारीक आदि ने बधाई दी।


