August 4, 2026

स्वर्गीय श्री महाजन ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया- मुख्यमंत्री श्री चौहान

0
e5c601b2-3203-446d-a3fc-6d1fe7a479e1

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वर्गीय श्री महाजन को दी श्रद्धांजलि
सीहोर,23 नवम्बर,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत श्री सुदर्शन महाजन के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय श्री महाजन की पत्नी श्रीमती उर्मिला महाजन तथा पुत्र श्री गौरव सन्नी महाजन एवं उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गोवा मुक्ति आंदोलन में श्री महाजन का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री महाजन ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है।स्वर्गीय श्री सुदर्शन महाजन ने गोवा मुक्ति आन्दोलन में भाग लिया था। जिससे उन्हे स्वतंत्रता सेनानी घोषित किया गया था। श्री महाजन को 9 अगस्त 2012 को दिल्ली में तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी एवं 9 अगस्त 2018 को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था। स्वर्गीय श्री सुदर्शन महाजन जनसंघ के आधार स्तम्भ तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे। श्री महाजन आपातकाल में 6 माह जेल में रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर निवासी श्री कुलभूषण बग्गा के घर पहुंचकर उनकी बहन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाडा़ के भतीजे के विवाह के अवसर पर उनके घर पहुंचकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक करण सिंह वर्मा, विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जसपाल अरोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!