August 4, 2026
img_6787

13 वर्षों से थाना सलामतपुर जिला रायसेन से फ़रार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा

आरोपी सलामतपुर और के धोखाधड़ी के प्रकरण में था फ़रार
वर्ष 2009 से लगातार फ़रार चल रहा था
फ़रार आरोपी द्वारा अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए फ़र्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र न्यायालय में किया था पेश
भोपाल दिनांक 23 /11/2022- भोपाल क्षेत्र में फ़रार एवं स्थाई
वारंट की गिरफ़्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त अपराध अमित कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शिवापाल सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक अनूप उईके निरीक्षक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच भोपाल की एक विशेष टीम को लगाया गया था। टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि थाना सलामतपुर जिला रायसेन का दस बारह साल से धोखाधड़ी का फ़रार आरोपी अपनी पहचान छुपाकर भोपाल मैं 13 वर्षों से फ़रारी काट रहा है मुखबिर की सूचना की तस्दीक़ हेतु थाना सलामतपुर जिला रायसेन से उक्त संबंध में जानकारी प्राप्त की जिसमें हबीब खां पिता हीरे खा नि.म.न.1176 पंचशील नगर नर्मदा भवन के पीछे भोपाल। माननीय सत्र न्यायालय रायसेन के अपराध क्रमांक 108/2009धारा 419,420,467,471 भादबि के प्रकरण में फ़रार होने से माननीय सत्र न्यायालय रायसेन द्वारा हबीब खां का स्थाई वारंट जारी किया गया है उक्त सूचना सही पाए जाने पर मुखबिर की सूचना पर रवाना होकर फ़रार आरोपी की तलाश किया जो रचना नगर एम पी नगर में मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का व्यक्ति खड़ा दिखा जिससे नाम पता पूछने पर हबीब खां पिता हीरे खां उम्र 65 साल नि.म.न.176 पंचशील नगर नर्मदा भवन की पीछे भोपाल बताया। संदेही को थाना सलामतपुर का स्थाई वारंट अपने मोबाइल में दिखाने पर हबीब खां ने फ़रार होना स्वीकार किया। उक्त संबंध में थाना सलामतपुर को सूचना दी। थाना सलामतपुर के उनि राधेश्यम पटेल मय बल के मोके पर उपस्थित होकर जिन्हें उपरोक्त फ़रार वारंटी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सुपर्द किया।
सराहनीय भूमिका।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा उपनिरीक्षक घनश्याम दाँगी
सहायक उपनिरीक्षकराजकुमार इब्ने इन सहायक उपनिरीक्षक राघवेंद्र धाकड़ आर .संतोष खरे मआर. मनीषा राठौर की सराहनीय भूमिका रही है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!