मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी स्वर्गीय बीना बग्गा को पुष्पांजली
सीहोर। बुधवार को अपने व्यस्त कार्यक्रम में शहर में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय मेन रोड स्थित सिटी पोस्ट आफिस के पास भारत एजेंसीज पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बग्गा परिवार की बेटी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजली अर्पित की। स्व. थानाराम बग्गा मीसा बंदी और पूर्व अध्यक्ष जनसंघ के रहे है। इसके अलावा कुलभूषण बग्गा और विजय बग्गा लंबे समय से भाजपा के सिपाही के रूप में कर्मठता से कार्य कर रहे है।
बुधवार को उन्होंने स्वर्गीय बीना बग्गा के आकस्मिक निधन पर एजेंसी पर पहुंचकर शोक संवेदन प्रकट करते हुए पुष्पांजली अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता, मेहरबान सिंह बलभद्र और सुनील लोवानिया आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा नेता शामिल थे।

