पुष्पवर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर शहरवासियों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत सत्कार
सीहोर नगर के गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का शहरवासियों ने किया अभिनंदन

सीहोर नगर के गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पुत्र कार्तिकेय चौहान के साथ सीहोर नगर का गौरव दिवस मनानेपहुँचे। सीहोर में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी शहरवासियों को गौरव दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में शहर के अनेक सामाजिक संस्थाओं, व्यवसासियों, वृद्ध नागरिको, युवाओ, बच्चों तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान अनेक लोगो द्वारा मंच से भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया गया।
सीहोर नगर के गौरव दिवस पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान कोतवाली चौराहे से टाउन हॉल तक लोगो के बीच से होते हुए गुजरे। इस दौरान अनेक लोगो ने उनका हार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक श्री रघुनाथ मालवीय, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी सीहोर नगर के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी सीहोर नगर को 41 करोड़ के निर्माण और विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर नगर के गौरव दिवस के अवसर पर सीहोर नगर में 41 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण कर नगरवासियों को बडी सौगात दी है।इन कार्यों ने 19 करोड़ 38 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं 22 करोड़ 21 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, रामपाल सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन कार्यों का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री चौहान 5 करोड़ रुपए की लागत से 100 सीटर कन्या छात्रावास (बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना) का शिलान्यास, 03 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से सीहोर शहर में ब्रह्मपुरी तिराहे से श्मशान घाट इंदिरा नगर से फोरलेन बाईपास तक सीसी मार्ग का निर्माण कार्य, 6 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से कोलीपुरा तिराहे से झागरिया बायपास तक फोरलेन सीसी मार्ग का निर्माण, 33 लाख रूपए की लागत से बांसिया से बरनावद सड़क निर्माण, 60 लाख रूपए की लागत से अहमदपुर बरखेड़ा हसन रोड से पंदा सड़क निर्माण, 35 लाख रूपए की लागत से बरखेड़ा दोराह से चौकी सड़क निर्माण, 66 लाख रूपए की लागत से खाईखेड़ा छतरी रोड से रामजाखेड़ा सड़क निर्माण, 60 लाख रूपए की लागत से चरनाल रोड से मोतीपुरा कलां सड़क निर्माण, 29 लाख रूपए की लागत से श्यामपुर रोड से मानपुरा, 51 लाख रूपए की लागत से सिराड़ी से रासलाखेड़ी सड़क निर्माण तथा 65 लाख रूपए की लागत से अहमदपुर रोड से विलेज गोंडी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री चौहान एक करोड़ 12 लाख रूपए की लागत से बने मोतीपुरा बैराज का लोकार्पण किया। इसी प्रकार एक करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से बने छतरी बैराज का लोकार्पण, 3 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बरखेड़ाहसन (टी-05) से लोधीपुरा उमरझिर, एक करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से बने मुंगावली से बड़बेली सड़क, एक करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से टी-06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चैनेज 2515 मीटर पर पुल, दो करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से टी-06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चैनेज 5380 मीटर पर पुल, एक करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से टी-06 एनएच 12 बराड़ी से सेमरादांगी मार्ग के चैनेज 7000 मीटर पर पुल, 8 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से बने शासकीय शाला (370), आंगनबाड़ी केन्द्र (180), उपस्वास्थ्य केन्द्र (08), आश्रम एवं छात्रावास (03), ग्रामीण पंचायत भवन (74), कुल-635 संस्थाओं में पेयजल व्यवस्था का कार्य तथा एक करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से बने जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डीईआईसी) भवन का लोकार्पण किया।