मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्गीय ठाकुर जीवन सिंह भाटी एवं हीरालाल कुशवाह को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नसरूल्लागंज के ग्राम ससली पहुंचे। ससली में उन्होंने भाजपा नेता रघुनाथ सिंह भाटी के पिता स्वर्गीय श्री जीवन सिंह भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री जीवन सिंह भाटी का 24 नवंबर 2022 को निधन हो गया था।

इसी के साथ मुख्यमंत्री नसरुल्लागंज पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्वर्गीय श्री हीरालाल कुशवाह को श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वर्गीय श्री कुशवाह के परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। श्री हीरालाल कुशवाह का 24 नवंबर 2022 को निधन हो गया था।
