August 3, 2026

होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

0
img_7068

      76 वां होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस कार्यालय ड्रिस्टिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड के परेड ग्राउण्ड पर हर्षोल्लास से मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर परेड निकाली गई। परेड का आयोजन प्लाटून कमाण्डर श्री अशोक पाटीदार के नेतृत्व में किया गया। परेड में चार प्लाटून शामिल किये गये। जिसमें दो प्लाटून होमगार्ड तथा एक-एक प्लाटूनएसडीआरएफ एवं ऑक्सफोर्ड हायर सेकण्डरी स्कूल का बैण्ड ग्रुप शामिल हुआ। 

परेड के आयोजन अवसर पर परेड कमाण्डर द्वारा मुख्य अतिथियों को परेड की सलामी दी गई। कार्यक्रम के जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में सेवानिवृत्त होमगार्ड अधिकारी, कर्मचारी एवं होमगार्ड जवान पत्रकार उपस्थित थे। समारोह में गृहमंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह के संदेश का वाचन किया गया एवं होमगार्ड एसडीईआरएफ के कार्यों की सराहना अतिथियों द्वारा की गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!