August 3, 2026

झण्डा दिवस के अवसर पर अधिकारियों को लेपन पिन लगाकर सहयोग राशि एकत्रित की गई

0
img_7069

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर कलेक्टर ने सभी से सहयोग राशि देने की अपील की

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह सहित सभी जिला अधिकारियों को लेपल पिन लगाकर सहयोग राशि एकत्रित की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने भारतीय सैनिक कठिन परिस्थितियों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं। देश के भीतर भी सैनिक अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़, भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय सहायता करते हैं। हम भी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग देकर सेना की त्याग और सेवा की उत्कृष्ट परंपरा के सहयोगी बनने के लिए गौरव का अनुभव कर सकते हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में एकत्रित राशि शहीद सैनिकों के आश्रितों एवं दिव्यांग तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में उपयोग होती है। उन्होंने सभी से झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में दान करने की अपील की।

जिला कल्याण संयोजक सूबेदार एसआर कुलकर्णी ने झण्डा दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिवस शहीद सैनिकों के सम्मान में उनके परिवारजनों को आर्थिक सहायता पंहुचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। प्रतीक चिह्नों के प्रतिफलस्वरुप प्राप्त दान राशि शहीद सैनिकों की विधवाओं के इलाज एवं उनके बच्चों की शिक्षा, विवाह आदि के लिए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। विगत वर्ष 2021-22 में जिले द्वारा लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित करने पर सूबेदार द्वारा समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती गुंचा सनोबर सहित, संयुक्त कलेक्टर बृजेश सक्सेना, सतीश राय, सुश्री वंदना राजपूत सहित अनेक जिला अधिकारी एवं जिला कल्याण संयोजक से हवलदार हुकुम सिंह, अनिल कुमार, श्री नर्बदा प्रसाद, राजेश कुमार सहित अनेक सैनिक उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!