प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से सचिन ने लगाई सब्जी की दुकान
छोटे स्तर पर व्यवसाय को प्रारंभ करने एवं व्यवसाय के विस्तार करने वाले लोगो के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत हितग्राहियों को बिना ब्याज के सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है।

स्वनिधि योजना का लाभ पाने वाले अनेक हितग्राहियों में से ही एक है सीहोर नगर के बीएसआई कॉलोनी में रहने वाले श्री सचिन कीर। सचिन सब्जी का ठेला लगाते है। सचिन बताते है कि पहले उनके पास कोई काम नही था। सचिन अपना कुछ व्यवसाय शुरू करना चाहते थे कि लेकिन पूंजी नही होने के कारण वे व्यवसाय भी प्रारंभ नही कर पा रहे थे। सचिन बताते है कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना का पता चलने पर उन्होंने योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया। प्राप्त ऋण से सचिन ने अपना सब्जी का व्यवसाय प्रारंभ किया। सचिन ने अपने प्रथम और द्वितीय लोन को चुकाने के बाद अब तीसरे ऋण की राशि के लिए आवेदन किया और सचिन को ऋण प्रदान किया गया। सचिन बताते है कि प्राप्त ऋण से अब उन्होंने सब्जी की दुकान लगाई है। स्वनिधि योजना चलाकर छोटे व्यवसायियों को लाभ प्रदान करने के लिए सचिन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।