August 3, 2026

आज देश दुनिया को भगवान महावीर के सत्यएवं अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है- स्कूल शिक्षा मंत्री परमार

0
img_7083

स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार आष्टा में चल रहे जैन समाज के 1008 मज्जिनेंद्र नेमीनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महामहोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आचार्य विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में जैन समुदाय के लोगो द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री परमार को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि आज देश दुनिया को भगवान महावीर के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा ‍कि हमें बच्चों को न केवल शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें संस्कारवान भी बनाना है। इस अवसर पर विधायक रघुनाथ मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, ललित नागोरी, कैलाश बगाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सीएम राइज स्कूल का किया निरीक्षण

स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने आष्टा पहुंचकर सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि जिस उद्देश्य से सीएम राइज स्कूल की स्थापना की गई है, उसे पूरा करने के लिए सभी शिक्षक पूरी लगन और निष्ठा से बच्चों को पढ़ाए एवं सभी शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!