August 4, 2026

रेहटी खेल मैदान पर चल रही तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री क्रिकेट कप के भव्य आयोजन के दिए निर्देश

0
img_7087

रोजगार मेला और प्रदर्शनी के लिए सभी आवश्यक तैयारियों के कलेक्टर ने दिए निर्देश

रेहटी में आयुष अस्पताल के लिए प्रस्तावित स्थल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर ने अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण

सभी निर्माण कार्यों को तेजी से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री क्रिकेट कप 12 से 18 दिसम्बर तक रेहटी में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधनी विधानसभा की 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने रेहटी खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान पर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान पर दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, ग्राउण्ड की लेवलिंग, क्रिकेट पिच, पार्किंग, आवागमन, निर्गम, पेजयल आदि सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए।

      मुख्यमंत्री क्रिकेट कप प्रतियोगिता के दौरान रेहटी में रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियां युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए अपने स्टॉल लगाएंगी। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागों की योजनाओं की उपलब्धियों पर अधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को प्रदान की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना का लाभ ले सके।

      बुधनी प्रज्जवल के तहत रेहटी के ग्राम बोरी में 50 बिस्तरीय आयुष अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि का आबंटन किया जा चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और इसके शीघ्र शिलान्यास के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों के निर्देश दिए। 

सलकनपुर में किए जा रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर सिंह ने सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सलकनपुर में 105 पुरानी दुकानों को विस्थापित कर नवीन दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका कलेक्टर सिंह ने जायजा लिया और किए जा रहे कार्यो की गुणवत्ता देखी। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को तेजी से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर के नीचे स्थित सरोबर का भी निरीक्षण किया और सौदर्यींकरण कार्य के बारे में जानकारी ली।

      मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर सिंह ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत मरदानपुर में लगाए गए संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटेकवेल की व्यवस्थाएं तथा वाटर पंप के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पेयजल सप्लाई की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने फिल्टर प्लांट पर पानी की शुद्धता तथा फिल्टर प्लांट की प्रक्रिया की जानकारी ली। मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना से बुधनी जनपद के 63 गांवों एवं नसरूल्लागंज जनपद के 98 गांवों में पेयजल प्रदान किया जा रहा है।

रतनपुर माइक्रो उद्वहन सिचाईं परियोजना का निरीक्षण

कलेक्टर सिंह ने रतनपुर माइक्रो उद्वहन सिचाईं परियोजना का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि रतनपुर सिचाईं परियोजना का लाभ 5 गांवों के 800 किसानों को मिलेगा। इस परियोजना से 1084 हैक्टेयर की भूमि सिंचित होगी।

साथ ही कलेक्टर सिंह ने आंवलीघाट में घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!