ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में किया जा रहा जागरूक
प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आरएन चंद के निर्देश पर ग्राम दोराहा और सिकंदरगंज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किये जाने के लिए जागरूकता एव संविधान सप्ताह के अंतर्गत आयोजित हुए।

शिविर में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी द्वारा दिनांक 25 नवंबर से 10दिसम्बर तक महिलाओं के विरूद्ध हिंसा और भेदभाव को समाप्त किये जाने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्री दांगी द्वारा घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मूलअधिकारों एवं मूलकर्तव्यों और जनउपयोगी लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीस उद्दीन अब्बासी ने निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यप्रदेश अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना 2015, लोक अदालत एवं मध्यस्थता योजना के बारे में जानकारी दी।