August 3, 2026

ईमोटेप हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त करने की जांच समिति ने की अनुशंसा

0
img_7091

सीएमएचओ ने किया अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी

 कमेटी ने माना मापदण्डों के अनुसार नहीं किया जा रहा अस्पताल का संचालन

      नसरुल्लागंज निवासी एक महिला की मौत के उपरांत ईमोटेप निजी चिकित्सालय राला की जांच के लिए पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। जांच के उपरांत समिति ने अस्पताल का पंजीयन निरस्त करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. डेहरिया द्वारा अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में जवाब संतुष्टीपूर्ण नहीं पाए जाने पर न्यायालयीन कार्यवाही की जाएगी। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डेहरिया ने बताया कि जांच समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल का संचालक मापदण्डों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। अस्पताल का स्टॉफ पूर्ण रूप से प्रशिक्षित नहीं पाया गया। एक्सरे तकनीशियन से आईसीयू में कार्य कराया जा रहा है। अस्पताल में पदस्थ एक नर्सिंग स्टॉफ के काउंसिल पंजीयन की वैधता समाप्त होने के बावजूद भी उससे कार्य लिया जा रहा है। आईसीयू में बीएचएमएस चिकित्सक से कार्य लिया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!