August 4, 2026

आज किया जाएगा रोड सेफ्टी अभियान का समापन

0
img_7112


सीहोर। रोड सेफ्टी गेम्स, रोड सेफ्टी एजुकेशन का तीन दिवसीय आयोजन शहर के आक्सफोर्ड विद्यालय में संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। स्कूली बच्चों को खेल-खेल में यहां पर तीन दिवसीय शिविर का आयोजन कर जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि टीम के द्वारा विद्यार्थियों को चित्र और बैनर-पोस्टर के अलावा गेम्स से रोड सेफ्टी की जानकारी दी।
इस मौके पर शिविर में यातायात प्रशिक्षकों ने बताया कि यातायात का सबसे पहला नियम ट्रैफिक सिग्नल से शुरू होता है। इसमें हरी, लाल और पीले रंग की तीन लाइट होती हैं, जिनका अलग-अलग अर्थ होता है। इन सिग्नल का पालन सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी करना चाहिए। इस लिहाज से बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल का मतलब समझाते हुए प्रत्येक रंग की लाइट से जुड़े नियमों के बारे में बताना चाहिए, घर से बाहर निकलते ही सड़क पर जाने से पहले बच्चे को यह समझाएं कि सड़क पर जाने व सड़क पार करने से पहले उसे अपने सुरक्षित स्थान पर रुकना चाहिए। उसके बाद बच्चे को सड़क के दाईं व बाईं तरफ देखना चाहिए। वहीं अगर इस दौरान सड़क पर कोई वाहन तेज गति में है, तो उसके जाने की प्रतीक्षा करनी चाहिए। फिर जब यह सुनिश्चित हो जाए कि रास्ता पूरी तरह से साफ है, तो ही उसे सावधानी के साथ सड़क पार करनी चाहिए। अगर सभी यातायात के नियमों का सही से पालन करें तो सड़क हादसों में कमी आ सकती हैं। इस मौके पर गेम्स के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इस तीन दिवसीय अभियान का समापन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, विशेष अतिथि केन्द्र के संचालक राहुल सिंह, ट्राफिक निरीक्षक ब्रजमोहन धाकड़, विद्यालय प्राचार्य बीना कुरियन और राकेश शर्मा आदि शामिल रहेगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!