तीन करोड़ से किया जाएगा सीसी रोड का निर्माण विधायक सुदेश राय ने किया भूमि पूजनक्षेत्र का विकास करना ही हमारी प्राथमिकता-विधायक सुदेश राय
सीहोर। शहर को विकास की रफ्तार देने के लिए लंबे समय से पूरे सीहोर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रुपए के कार्य किए जा चुके है। क्षेत्र का विकास करना ही प्राथमिकता है, इस उद्देश्य को सार्थक करते हुए विधायक सुदेश राय के द्वारा देवनगर तिराहे से विश्रामघाट होते हुए जहांगीरपुरा जोड़ तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पार्षदगण और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई जा रही सीसी सड़क के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को कई परेशानियों से निजात मिलेगी। इस मौके पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि नगर का विकास सभी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने शहर विकास के लिए सभी से आगे आने की अपील भी की है।

