August 3, 2026

आधुनिक टेक्स्टाइल्स लैब से छात्रों के तकनीकी कौशल में होगी वृद्धि – कलेक्टर सिंह

0
img_7804

कलेक्टर सिंह ने शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में प्रयोगशाला का किया उद्घाटन

कलेक्टर प्रवीण सिंह, वर्धमान के डायरेक्टर एसपाल एवं यूनिट हेड टीसी गुप्ता ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनी नवनिर्मित प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि इस प्रयोगशाला के माध्यम से टेक्सटाइल्स क्षेत्र में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को आधुनिक टेक्सटाइल्स लैब की सुविधा मिलेगी। जिससे छात्र-छात्राओं के तकनीकी कौशल में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सभी छात्र पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें और छोटी से छोटी चीजो का अध्ययन करें। इस आधुनिक टेक्स्टाइल्स लैब से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्रों को अच्छी जॉब के अवसर प्राप्त होंगे।

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नसरूल्लागंज में 20 लाख रूपए की लागत से तैयार की गई इस प्रयोगशाला में प्रोजेक्शन माइक्रोस्कोप, एनेलॉग थिकनेस गेज, हॉट ऐयर ओवन, पीसीएल कार्ड, हाइरोमीटर, पिक ग्लास, एयर परमिबीलिटी टेस्टर, इलेक्ट्रॉनिक यार्न ट्विस्ट टेस्टर सहित अनेक उपकरण बर्धमान फेब्रिक्स बुधनी द्वारा प्रदान किए गए है। इस अवसर पर एसडीएम श्री दिनेश तोमर, पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य मधुरेंद्र बेनसन सहित महाविद्यालय स्टॉफ एवं बर्धमान फेब्रिक्स बुधनी स्टॉफ उपस्थित था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!