August 3, 2026

पीएम आवास की तीसरी किश्त वितरित करने हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित

0
img_7803

नसरूल्लागंज के 137 हितग्राहियों को किश्त के स्वीकृति पत्रक वितरित किए गए

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की तीसरी किश्त हितग्राहियो को प्रदान करने के लिए नगर परिषद नसरूल्लागंज में हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्री कार्तिकेय चौहान तथा अनेक जनप्रतिनिधियों ने नसरूल्लागंज के 137 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किश्त के स्वीकृति पत्रक प्रदान किए। इस अवसर पर कार्तिकेय चौहान ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में गरीबो के पक्के मकान के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल गरीब आदमी को पक्के मकान का मालिक बनाया है, बल्कि उसके परिवार को अनेक कठिनाईयों से राहत दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!