August 3, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सर्वे दलों को विधायक राय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

0
img_7974

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विधायक सुदेश राय ने विधायक कार्यालय से सर्वे दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप 2025 तक संपूर्ण भारत तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में टीबी मुक्त मध्यप्रदेश के लिए हमें मिलकर कार्य करना है। इस दौरान जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.जेडी कोरी, स्टेट नोडल अधिकारी डॉ.आदित्य तिवारी उपस्थित थे।

जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. कोरी ने विधायक राय को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सब नेशनल सर्टिफिकेट के लिए जिले के 10 ग्रामों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। विकासखण्ड सीहोर से ग्राम सोडा, सनखेडा, आष्टा से वार्ड नंबर 15 तथा बैजनाथ, इछावर से गोलूखेडी, सारस, नसरूल्लागंज से लाचोर एवं बोरखेडा़ कला तथा बुदनी विकासखण्ड से खादाबड़ एवं ग्राम बगवाड़ा शामिल है। सब नेशनल सर्टिफिकेट का उद्देश्य सघन सर्वे के माध्यम से टीबी की स्थिति का पता करना है। इसमें तीन श्रेणी के मेडल जिसमे गोल्ड, सिल्वर एवं कास्य शामिल है। सीहोर जिले के सर्वे को कास्य मेडल के दिशा निर्देश अनुरूप शामिल किया गया है। चयनित 10 ग्रामों में 10 स्वयं सेवकों का दल रवाना किया गया है। यह सर्वे 15 से 20 दिनों तक संचालित होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!