सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन-आनंद उत्सव में बच्चों को खिलाए परंपरागत खेलबच्चों ने रंगोली बनाकर दिया गांव में स्वच्छता का संदेश
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत रफीकगंज मे आनंद उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को पारंपरिक खेल खिलाए गए। आनंद उत्सव में छोटे-छोटे बच्चों के साथ 19 से 35 साल तक के लोग शामिल हुए। आनंद उत्सव में लोगों को क्रिकेट, खो-खो, रस्साकसी सहित अन्य खेल खिलाए गए। इसमें खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोकगीत का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ग्राम के बच्चों ने अनेक स्थानों पर रंगोली बनाकर अन्य माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया। हमें स्वच्छता को अपनाना है और बीमारियों को दूर भगाना है। इस स्वच्छता का संदेश व इसके महत्व को समझे। जैसे संदेश के साथ बच्चे गांव के सरकारी स्कूल से रवाना हुए। और पूरे गांव का भ्रमण किए। बच्चों ने रैली के माध्यम से आग्रह किया कि घर घर अलख जगाए, गांव को स्वच्छ बनाएं। दैनिक क्रियाकलापों में स्वच्छता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को हाथ धोने की विधि समझाई तथा हाथों, नाखून, दांतों, शरीर आदि की उचित सफाई व देखभाल न होने के कारण कारण मनुष्य बहुत सी बीमारियों से ग्रसित हो सकता, इसलिए हमें स्वस्थ रहना है तो स्वच्छता का महत्व समझना होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष और रफीकगंज के सरपंच नीरज परमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की निर्देशानुसार ग्राम में सोमवार को सुबह अनेक ग्राम पंचायतों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आनंद उत्सव का आयोजन किया गया था, इस दौरान बच्चे, युवाओं और वृद्धजन शामिल थे। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं सांची दुग्ध ब्रांड एंबेसडर मेगा परमार, वरिष्ठ नेता सन्नी महाजन, जिला पंचायत सदस्य शंकर पटेल आदि शामिल थे। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि आनंद उत्सव का आयोजन प्रदेश सरकार के द्वारा चयनित पंचायतों में आगामी 28 जनवरी 2022 तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण बना रहता है।
