मालीबायां में महिला अधिकार केन्द्र का किया गया शुभारंभ
बुधनी विकासखण्ड में विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय चौहान द्वारा मालीबायां में महिला अधिकार केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित गतिविधियों की स्व सहायता समूह की दीदियों से जानकारी ली। महिला अधिकार केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर कार्तिकेय चौहान ने स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
