August 3, 2026

बिजली तार चोर गिरफ्तार, 60 हजार रु के तार जप्त

0
88f3ffb3-c094-44ea-9371-1b9af41c0671

थाना बुधनी अन्तर्गत दिनांक 4/03/2023 को फरियादी ओम प्रकाश मालवीय पिता आसाराम मालवीय ने रिपोर्ट किया कि ग्राम तालपुरा मे फोरयान इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का गोडाउन है, उक्त गोडाउन मे दो ड्रमो में करीब 8000 मीटर लंबाई का एल्युमिनियम वायर स्टोरेज कर गोडाउन में रखा हुआ था, उक्त तार में से 500 मीटर लंबाई का एलुमिनियम का तार कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना बुधनी में अपराध क्रमांक 75/23 धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण की शीघ्र पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग एवं के एसडीओपी बुधनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई ।
गठित पुलिस टीम द्वारा सतत पतारसी करते हुए आज दिनांक 7/3/23 को आरोपी महेश कुशवाहा पिता मान सिंह कुशवाह निवासी तारा सेवनिया भोपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया 500 मीटर एलुमिनियम वायर जिसकी कीमत ₹60000/- का जप्त किया गया । तथा आरोपी महेश से अन्य चोरी के मामलों में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरांत आरोपी महेश को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास खिची,उपनिरीक्षक दीपक शर्मा, प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी आरक्षक हर्षित मालवीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!