August 3, 2026

कलेक्टर सिंह ने आईएसपी-पार्वती लिंक परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण। इस परियोजना में सीहोर जिले के 264 गांव होंगे सिंचित

0
img_8974

कलेक्टर सिंह ने पूर्व परियोजना के तहत अक्टूबर 2023 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नर्मदा विकास निर्माणाधीन आईएसपी-पार्वती लिंक परियोजना देवास जिले के कन्नौद तहसील के ग्राम थूरिया तथा जामनिया में चल रहे प्रथम तथा द्वितीय चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेते हुए एनव्हीडीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार परियोजना के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने योजना के कमाण्ड क्षेत्र में स्थित किन्ही 05 ग्रामों में समस्त वितरण प्रणाली के पाईप, ओएमएस बॉक्स एवं स्काडा को स्थापित करनेतथा अक्टूबर 2023 के पूर्व ग्रामों में इस योजना से माइक्रो सिचाईं प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इस सिचाईं परियोजना में सीहोर जिले के 264 गांव शामिल है। निरीक्षण के दौरान एनव्हीडीए के कार्यपालन यंत्री श्री एसपी तिर्की ने कलेक्टर सिंह को परियोजना के तहत चल रहे सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने सर्वप्रथम पम्प हाउस क्रमांक-04 (ग्राम जामनिया) का निरीक्षण किया। इस पम्प हाउस का 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है एवं पम्प इरेक्शन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। एजेन्सी द्वारा कलेक्टर श्री सिंह को जानकारी दी गई कि पम्प हाउस के सभी कार्यों को जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने पम्प हाउस क्रमांक 01, 02, 03 एवं04 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पम्प हाउस क्रमांक 01, 02 एवं 03 की प्रगति की जानकारी दी गई। पम्प हाउस क्रमांक-1 का 70 प्रतिशत, क्रमांक-2 का 97 प्रतिशत एवं तथा क्रमांक-3 का 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं एजेन्सी द्वारा जानकारी दी गई कि तीनों पम्पों का सम्पूर्ण कार्य अगस्त 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर सिंह ने योजना के डिस्ट्रीब्यूशन चैम्बर क्रमांक-02 के तहत ग्रेविटी मेन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस योजना के तहत सिचाईं प्रणाली 20 हेक्टेयर में पाईपों को भूमिगत बिछाने का कुल कार्य 2530 किलोमीटर है, जिसमें से 2329 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। एजेन्सी द्वारा जानकारी दी गई कि पाईप लेईंग का सम्पूर्ण कार्य जून 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-25, नर्मदानगर के सहायक यंत्री अमित गुप्ता,उपयंत्री श्रीराम राठौर सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!