August 3, 2026

5 महीने से मानदेय नहीं मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की आर्थिक स्थिति हो रही खराब

0
img_8976


सीहोर। मंगलवार को इछावर ब्लॉक के रामनगर सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने पिछले बकाया 5 माह के मानदेय के लिए कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में गई पहुंची और उन्होंने कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन जन सुनवाई के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि अक्टूबर 2022 से फरवरी 2023 तक 5 माह का मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है कुछ कार्यकर्ताओं ने तो अपना घर खर्च चलाने के लिए उधार पैसे लिए हैं जिन से उधार पैसे लिए हैं वे लगातार दबाव बना रहे हैं कि हमारा पैसा कब तक दोगे महंगाई के इस दौर में मानदेय भी इतना कम है वह भी समय पर नहीं मिल पा रहा है जिससे हमें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इछावर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा बताया गया कि ट्रेजडी ऊपर से पैसा नहीं आ रहा है जबकि बजट ऊपर से आ चुका है अब ऐसी स्थिति में जाएं तो कहां जाएं जबकि यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इतने लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के बावजूद भी सरकार की जनकल्याणकारी अनेक योजनाओं में अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी के साथ दे रही है अल्पतम मानदेय वह भी समय पर नहीं मिल रहा है
जनसुनवाई ज्ञापन के बाद अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ जिला सीहोर की अध्यक्ष उषा राठौर के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को भी एक ज्ञापन दिया गया एवं उनको मानदेय नानी मिलने पर आ रही समस्याओं से अवगत करवाया गया। ज्ञापन देने वालों में आंगनवाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष उषा राठौर, हेमलता ठाकुर, तेज तेज कुंवर ठाकुर, उर्मिला पचलानिया, सुशीलाबाई, संगीता राठौर, मालती यादव, अनुराधा राठौर, गिरजा मौर्य आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!