वाहन पलटने से तीन महिलाओं की हुई मौत
रेहटी. रेहटी थाना क्षेत्र में बुधवार को दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया। देलावाड़ी घाट पर एक लोडिंग वाहन के पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार टाटा लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी05एलए0566 में करीब 12 श्रद्धालु सवार होकर बुधवार को सलकनपुर देवीधाम आ रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे के करीब देलावाड़ी घाट पर यह लोडिंग वाहन चालक से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई थी। पुलिस के अनुसार हादसे में नामदारपुरा निवासी दुरियाबाई (90) पति मिश्रीलाल, सावित्रीबाई (55) पति छोटेराम, फूलवतीबाई (55) पति रामनारायण लसूडिय़ा पठार की मौत हो गई। नो लोग घायल भी हुए हैं, जिनको एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए औबेदुल्लागंज अस्पताल भेजा गया।हादसे में वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
वर्जन…
देलावाड़ी घाट पर लोडिंग वाहन पलट गया था। इससे वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौत हुई है। कुछ को चोंट भी आई है। मामला कायम कर जांच की जा रही है।
गोपिंद्रसिंह राजपूत, टीआई थाना रेहटी

