स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए दुर्गेश सोनी

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से गठित स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष बनने पर रेहटी सहित पूरे प्रदेश से समाजजनो ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत बहुत आभार व्यक्त किया एवं दुर्गेश सोनी को बधाई दी है। सोनी रेहटी के निवासी हैं। रेहटी के शिवम सोनी ने बताया कि स्वर्णकला बोर्ड के गठन व अध्यक्ष बनने पर प्रदेश में स्वर्णकार समाज की समस्या को सरकार के पास रखने का अवसर मिलेगा। बोर्ड का गठन होने से राज्य की स्वर्णकार समाज को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। स्वर्णकला बोर्ड के गठन होने पर दुर्गेश सोनी को नगर के दिनेश सोनी,राम मोहन सोनी,सागर सोनी , सुभम सोनी,श्री राम मेहता,राधेश्याम चंद्रवंशी ,गणेश सोनी,भुवनेश सोनी,विष्णु सोनी,राजेंद्र सोनी,विष्णु प्रसाद गुप्ता सहित समाज एवं भाजपा पार्टी के लोगो ने बधाईयां दी।