मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का भव्य आयोजन, घर-घर से एकत्र की मिट्टी

सीहोर। मेरा माटी मेरा देश अंतर्गत शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए घर-घर से श्रद्धासुमन माटी एकत्रित की जा रही है। इस पुण्य कार्य हेतु अपने घर से माटी चुटकी भर चावल देने का अनुरोध नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया। नगर पालिका परिषद के द्वारा इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में महिलाओं के अलावा पार्षद और नगर पालिका अधिकारीगण मौजूद थे। नगर पालिका सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित, एई रमेश वर्मा, चंद्रप्रकाश राठौर और डॉ. जाग्रति चौहान आदि शामिल थे।
शहीदों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की जाएगी। घरों से एकत्र की गई मिट्टी और चावल से भरे अमृत कलश को विकास खंड व नगर निकाय मुख्यालय स्तर पर शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलश को पहुंचाया जाएगा, विभिन्न राज्यों से आई हुई मिट्टी से कर्तव्य पथ पर शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।