बान्द्राभान, आंवलीघाट, जैत सहित अनेक स्थानों पर दिखाया गया सातदेव से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सातदेव में बुधनी विधानसभा के 17 मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्य का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरून्दा जनपद के ग्राम सातदेव में आयोजित कार्यक्रम में पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित बुधनी विधानसभा के 19 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत के 17 मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान बुधनी विधानसभा के बान्द्राभान, आंवलीघाट, जैत सहित अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में सातदेव से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का का सीधा प्रसारण दिखाया गया।