August 4, 2026

रेहटी थाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, कई जिलों में चोरियां करते थे आरोपी

0
IMG-20231222-WA0038.jpg


रेहटी। समर्थन मूल्य पर खरीदी करके वेयर हाउसों में रखे जाने वाले अनाज की बोरियों को चुनाने वाले एक गिरोह का रेहटी थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चुराई गई गेहूं की बोरियां सहित एक गाड़ी भी जप्त की है। फिलहाल गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा गया है। अभी गिरोह के कुछ सदस्य अन्य पुलिस थानों की गिरफ्त में हैं तो वहीं कुछ आरोपी फरार हैं। ये आरोपी लंबे समय से कई चोरियों को अंजाम दे रहे थे। इन आरोपियों के निशाने पर सबसे ज्यादा वेयर हाउस थे, लेकिन इस बार रेहटी थाना पुलिस की टीम ने इन्हें दबोच लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी को लेकर फरियादी बृजेश नागर पिता खुमान सिंह नागर निवासी इकलामा थाना औबेदुल्लागंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका ग्राम मोगरा स्थित वेयर हाऊस में समर्थन मूल्य पर गेहंू व धान की खरीदी की जाती है। दिनांक 16 दिसंबर 23 को सुबह-सुबह कोई अज्ञात आरोपी चौकीदार के कमरे को बाहर से बंद करके वेयर हाउस के ताले तोड़कर वेयर हाउस में रखी हुई गेहूं की 54 बोरियां जो कि 50-50 किलो की थीं उन्हें चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर रेहटी थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 584/23 धारा 457-380 भादवि कायम करके जांच शुरू की गई। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने भी निर्देश दिए थे। इसके बाद एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीओपी बुदनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गेहूं ठिकाने लगाने के लिए घूम रहे थे, खुद ठिकाने लग गए-
पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद इस मामले की तहकीकात शुरू की। इस दौरान पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। साथ ही कई जगह दबिश भी दी गई। इस मामले में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग एक वाहन से चोरी के गेहंू बेचने की फिराक में ग्राम बोरी में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम बोरी पहुंची, जहां टाटा लोडिंग गाड़ी में गेहंू की बोरियां सहित दो व्यक्ति बाबू पटेल उर्फ बबलू पटेल पिता शेर मोहम्मद निवासी इन्द्रा नगर नागझिरी, दिनेश बंजारा पिता रमेश बंजारा निवासी इन्द्रा नगर नागझिरी चोरी किए गए गेहूं को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ की। उन्होंने अपने दो अन्य साथियों रोहित यदुवंशी और मुकेश के साथ मिलकर ग्राम मोगरा के पास देवीसिंह वेयर हाउस से चौकीदार को बंद करके वेयर हाउस के ताले तोड़कर व काटकर 54 गेहंू की बोरियां चुराना बताया।
कई जिलों में चोरियां कर चुके हैं आरोपी-
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने गिरोह के साथियों रोहित पिता रामकृष्ण निवासी गोदड़ी, अर्जुन पिता सरदार सिंह निवासी सुरगी, बंटी उर्फ लोकेन्द्र पिता राम सिंह पुस्कर निवासी इंद्रानगर नागझिरी देवास रोड उज्जैन, शेखर पिता समदर चौहान निवासी एकलदुना थाना सातलपुर जिला धार, भादर परमार पिता बाबूलाल निवासी एकलदुना थाना सातलपुर जिला धार वर्तमान निवासी 14/3 नंदानगर इंदौर, मुकेश के साथ थाना रेहटी क्षेत्र के अनादि वेयर हाउस में भी चोरी करना बताया। फरार आरोपी रोहित एवं अर्जुन द्वारा पूर्व में भी रेहटी, जावर जिला सीहोर, सिवनीमालवा जिला होशंगाबाद एवं जिला नीमच, उज्जैन, हरदा, रायसेन में भी इनके गिरोह के द्वारा चोरी की गई थी। वर्तमान में अर्जुन एवं बंटी जिला नीमच में शोरूम तोड़कर कार चुराने के अपराध में पुलिस की गिरफ्त में है। रोहित, शेखर एवं मुकेश वर्मा फरार हैं। आरोपी दिनेश बंजारा थाना रेहटी का स्थाई वारंटी है एवं थाना जावर के अपराध में पूर्व से फरार है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, उनि दीपक सर्राटी, सउनि भवानीशंकर सिंह सिकरवार, सउनि पदमसिंह जादौन, जयनारायण, दीपक सेन, सुमेरसिंह उइके, लवकेश जाट, अभिषेक यादव, मनोक परते, रामूलाल उइके, अनोखीलाल, विकाश चौरसिया एवं सायबर सेल टीम सीहोर, कपिल रघुवंशी ग्राम सुरक्षा समिति सदस्य की सराहनीय भूमिका रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!