August 3, 2026

हर्षोल्लास से मनाए जाएंगे सभी त्यौहार
आगामी त्यौहारों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

0
शांति समिति बैठक फोटो -1





बेहतर व्यवस्था के लिए सदस्यों ने दिए महत्पूर्ण सुझाव

सीहोर,

      आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा त्यौहारो को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कन्ट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में आगामी सभी पर्वों पर सीहोर नगर तथा जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक समारोह के दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई ।

      बैठक में अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह ने समिति के सदस्यों से विस्तार से चर्चा की तथा सभी पर्वो पर आयोजनों के दौरान सफाई, विद्युत, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए । बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

      उल्लेखनीय है कि 08 मार्च को महाशिवरात्रि, 24 मार्च को होलिका दहन, 25 मार्च को होली उत्सव, 29 मार्च को गुड फ्रायडे, 30 मार्च को रंगपंचमी, 09 अप्रैल को गुडी पड़वा, चैत्र नवरात्रारम्भ, 10 अप्रैल को चेतीचांद, 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, वैशाखी, 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 23 अप्रैल को हनुमान जयंती, 10 मई को परशुराम जयंती, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा तथा 17 जून को ईदुज्जुहा आदि त्यौहार मनाएं जाएंगे ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!