August 3, 2026

कुबेरेश्वर  धाम से बस स्टैंड तथा स्टेशन के लिए ऑटो का किराया निर्धारित
कुबेरेश्वर धाम से बस स्टैंड का 20 रुपए तथा रेलवे स्टेशन का 25 रुपए किराया निर्धारित

0



सीहोर,

      कुबेरेश्वर धाम में 7 मार्च से 13 मार्च तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर  प्रवीण सिंह के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा आटो के लिए कुबेरेश्वर धाम से बस स्टेंड तथा रेल्वे स्टेशन तक के लिए किराया निर्धारित किया गया है।


      जिला परिवहन अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि आटो के लिए सीहोर रेल्वे स्टेशन से कुबेरेश्वर धाम का 25 रूपये प्रति सवारी तथा सीहोर बस स्टेण्ड या सीहोर शहर से कुबेरेश्वर धाम का 20  रूपये प्रति सवारी किराया निर्धारित किया गया है । बसों का किराया पूर्व से ही निर्धारित है । निर्धारित किराया से अधिक वसूल करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
इसके साथ ही बस आपरेटरों और ऑटो चालकों को यह निर्देश दिए गए है कि वाहनों के फिटनेस, परमिट की वैधता जांच करने तथा बगैर फिटनेस,  परमिट वाहनों का संचालन नहीं करें । सभी बसें जो कुबरेश्वर धाम यात्रियों को लाने ले जाने के लिए संचालित की जाएं तथा उनमें स्पष्ट रूप से बैनर (रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से कुबरेश्वर धाम) लगाना आवश्यक है । सभी ड्राइवर को आई-कार्ड, बैच लगाने के निर्देश दिए गए है, ताकि पहचान सुनिश्चित हो सकें । बसों तथा आटो में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बैठाने के निर्देश दिए गए है ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!