रेहटी शासकीय स्वास्थ केंद्र में व्यस्क बीसीजी का टीकाकरण शुरू हुआ
रेहटी
आज प्रदेश भर के स्वास्थ केन्दो में बी सी जी के टीकाकरण अभियान शुरू हुआ जिसमे रेहटी शासकीय स्वास्थ केंद्र में भी अभियान शुरू हुआ जिसमे रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू किया इस मौके पर रेहटी नगर परिषद के पार्षद एवं रेहटी स्वास्थ केंद्र के सभी डाक्टर नर्स स्टाफ मौजूद रहे।टीका सबसे पहले हेम सिंह ठाकुर,शिवनंदन ठाकुर,को लगाया गया। यह व्यस्क बी सी जी का टीका 6 श्रेंडी में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को लगा जाना है जो
1)3वर्षों में टी.बी. मरीजो के संपर्क में आये व्यक्ति।
2) पिछले 5 वर्षों में टी.बी का उपचार ले चुके व्यक्ति।
3) बी.एम.आई 18 से कम वाले व्यक्ति।
4) 60 वर्ष से अधिक आयु समुह के व्यक्ति।
5) स्वघोषित धुम्रपान कर रहे व्यक्ति।
6) स्वघोषित शुगर के मरीज।
“टी.बी. के खिलाफ लगवान निःशुल्क बी.सी.जी वैक्सीन” “टी.बी. हारेगा, देश जीतेगा”
के स्लोगन के साथ शुरू हुआ

