लापरवाही के लिए जिला आबकारी अधिकारी हटाए गए
सीहोर,
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी श्री सीएल मुधुकर को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता एवं घोर लापरवाही बरतने पर सीहोर से हटाते हुए आबकारी आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर के लिए भारमुक्त कर दिया है। कलेक्टर श्री सिंह ने खरगौन से स्थानान्तरित होकर आए सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीप सिंह राठौर को सीहोर जिले का प्रभारी आबकारी अधिकारी बनाया है।