August 3, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग ने रूकवाया बाल विवाह

0
बाल विवाह रूकवाया का फोटो -16518141733043231692.


सीहोर,


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम  के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है । विभाग द्वारा चांदबड जागीर के ग्राम बरनावद की नाबालिक बालिका का विवाह रूकवाया गया । 

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा चांदबड जागीर के ग्राम बरनावद पहुंच 6 मार्च को बालिका पूजा परिवर्तित नाम का विवाह रूकवाया गया । बारात पप्पू पिता लखन सिंह गुर्जर निवासी ग्राम नालपखेड़ी जिला राजगढ़ से आना थी किंतु टीम द्वारा विवाह से पूर्व बालिका के जन्म प्रमाण पत्र देखे गये । जिसमें बालिका की जन्म तिथि 5 जून 2008  पाई गई । जिसके अनुसार बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण नहीं हुई थी । बालिका के माता-पिता एवं परिजनों को टीम द्वारा समझाइस दी गई । सभी ने सहमत होकर विवाह को निरस्त किया तथा शपथ पत्र दिया के बालिका का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात ही करेंगे ।

समाज के मुखिया धर्मगुरु सभी को बाल विवाह जैसी कुरीति समाप्त करने के लिए सहयोग प्रदान कर रहे है । परिणाम स्वरूप कई स्थानों पर यदि बाल विवाह होता है तो विभाग या सहयोगी संस्थाओं को इसकी सूचना प्राप्त हो जाती है । ग्राम स्तर पर कोर ग्रुप का गठन किया गया है। जनसामान्य को जागरुक कर बाल विवाह रोकने की अपील की गई । इस दौरान कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन जिला समन्वयक  सुमित गौर, अहमदपुर थाना प्रभारी,  ग्राम पंचायत बांसिया के सरपंच शामिल थे ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!