बेट्री चोर गिरफ्तार
दिनांक 18. 3 .24 को फरियादी राजेश पवार पिता रामचंद्र पवार निवासी भाई लाल कॉलोनी भेरूंदा द्वारा सूचना दी गई कि शिवानी पेट्रोल पंप के सामने खड़े उसके ट्रक के केबिन से कोई अज्ञात व्यक्ति दो बैटरी, जैक, टामी पाना आदि चुराकर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 93/ 24 धारा 379 का कायम का विवेचना में लिया गया था दौराने विवेचना आज दिनांक 19.3.24 को मुखबिर सूचना पर 1. आरोपी कुंवर सिंह पिता मंगल सिंह उईके उम्र 39 साल निवासी शंकर विहार कॉलोनी भेरूंदा 2. महेंद्र महेश्वरी पिता रमेश चंद्र महेश्वरी उम्र 38 साल निवासी शास्त्री कॉलोनी भेरूंदा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई दो बैटरी, जैक, टामी, पाना आदि कुल ₹40000 का मशरूका बरामद कर आरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया ।
