August 3, 2026

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 24 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती-कुलभूषण बग्गा

0
2000099431802030712008



सीहोर। भारत विकास परिषद मध्य भारत दक्षिण प्रांत शाखा सीहोर के तत्वाधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के बस स्टैंड स्थित गीता मानस भवन के परिसर में किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल की ब्लड बैंक की टीम ने परिषद के सहयोग से कार्यक्रम में शामिल लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं बुधवार को इस शिविर के दौरान करीब 24 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विद्या भारती के उपाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी कुलभूषण बग्गा ने कहा कि यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। ऐसा बिलकुल नहीं है बल्कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त की पूर्ति कुछ ही दिनों में हो जाती है तथा 3 माह बाद आप पुन: रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने से शरीर की रोगों से लडऩे की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारत विकास परिषद के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मंच पर आसीन  परिषद के अध्यक्ष पंकज मोदी, सिख समाज के अध्यक्ष गुरुमित दुआ, सिख समाज के ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह, संघ की ओर से भारत सोनी, कमल झंवर, महिला समाजसेवी अंजु अग्रवाल, प्रदीप बिजोरिया, राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरु, मनोज दीक्षित मामा, रवि ठकराल और रितेश आर्य आदि ने यहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित अन्य ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!