August 4, 2026

मृतिका काजल के फोटो लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे दुखी परिजन
    बेटी को फांसी पर लटकाने वाले दामाद सास ससुर को कड़ी सजा देने की मांग

0
img_20240520_1519382076001767626329736




       
सीहोर। बेटी के हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने को लेकर दुखी परिजन सोमवार को मृतिका काजल के फोटो हाथों में रख मौन होकर न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। आका्रेशित मृतिका काजल के पिता वनबारी लाल लोधी, माता सुनिता बाई के साथ परिजनों ने कलेक्टर प्रवीण सिंह से मदद की गुहार लगाई। परिजनों ने काजल को मारपीट कर फांसी पर लटकाने वाले गंज लोधी मोहल्ला के आदित्य लोधी, हरिनारायण लोधी, निर्मिला लोधी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराए जाने की मांग की।


खुलेआम घूम रहे बेटी के हत्यारे

कलेक्टर प्रवीण सिंह को दिए आवेदन में परिजनों ने बताया कि बेटी के हत्यारे खुलेआम घूम रहे है हत्या के पूरे सबूत प्रस्तुत करने के बाद भी कोतवाली पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की जा रही है जबकी हमने जिला पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया है इस के बाद भी बेटी काजल की जान लेने वाले हत्यारों को गिरफतार नहीं किया जा रहा है। बेटी काजल का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से रिपोर्ट बताने का कहते तो वह भगा देते है कोतवाली थाना जाते है तो पुलिस वाले भगा देते है। आखिर हम न्याय मांगने कहा जाए।

मानसिक शरीरिक रूप से किया प्रातंडि़त
 
ग्राम जहांगीरपुरा निवासी फरियादी वनबारी लाल लोधी आत्मज जगदीश लोधी ने कलेक्टर को बताया कि रितीरिवाजों का पालन करते हुए 6 फरवरी 2023 को धूमधाम से मेंने गंज लोधी मोहल्ला में रहने वाले हरिनारायण सिंह लोधी के पुत्र आदित्य लोधी से काजल का विवाह किया था और आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार हर संभव गृहस्थी का पूरा सामान भी दिया था। बेटी काजल को कम दहेज को लेकर मानसिक शरीरिक रूप से प्रातंडि़त किया जा रहा था। बेटी काजल ने घर परिवार की मर्यादा का ध्यान रखते हुए उक्त बातों को सहन किया।

यह हैं पूरा मामला

बुधवार 8 मई 2024 की रात दामाद आदित्य और नीरज सहित एक अन्य व्यक्ति ने पुराने मामले में राजीनामा करने के लिए घर पहुंचकर मेरे और परिजनों के साथ विवाद किया था गांव के लोगों ने उस समय आदित्य और नीरज को समझा कर जाने के लिए कहा था तब जाते जाते समझोता नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी आदित्य और नीरज के द्वारा दी गई थी। बुधवार की रात आदित्य ने मेरी बेटी काजल को मारापीटा और गुरूवार 9 मई 2024 की दोपहर में मेरे मोबाईल पर मेरे समधी हरिनारायण सिंह लोधी ने फोन कर कहा की तेरी बेटी काजल ने फांसी लगा ली है वह अस्पताल में है। उनके द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी, हमें भी नहीं बताया और फांसी के फांदे से उतार कर सीधे अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम रूम में बेटी काजल के शव को डाल दिया। काजल के शरीर पर स्पष्ट रूप से मारपीट किए जाने के निशान थे इस के वीडियो भी सोशल मीडिया मोबाईल पर वायरल हुए है।

कलेक्ट्रेट पहुंचे लोधी समाज के लोग

कलेक्ट्रेट पहुचे वीर सिंह लोधी, दयाराम लोधी, जगदीश लोधी, जयकिशन लोधी, राजा लोधी, अनमोल लोधी, गजेंद्र लोधी, संजीव लोधी, सुनिता लोधी, भगवती बाई, डाली बाई, राजकली बाई, भारती लोधी, गीता बाई, सवा बाई, सावित्रि बाई, नेहा बाई, संगीता बाई, किरण बाई, अंकिता बाई, ख्ुाशी बाई, कला बाई, चंचल बाई अजय लोधी आदि ने आदित्य लोधी, हरिनारायण लोधी, निर्मिला लोधी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किए जाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग कलेक्टर से की है।





                                                                                                                  
                                                                                                    
                                            

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!