जिले में अब तक 778.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज। बीते 24 घंटे में 0.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
सीहोर,01 अगस्त,2022
जिले में 01 जून से 01 अगस्त 2022 तक 778.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जो कि गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 492.0मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 01 अगस्त 2022 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 795.6 मिलीमीटर, श्यामपुर में 810.0, आष्टा में 633.2, जावर में 449.0, इछावर में 828.3, नसरूल्लागंज में 795.0, बुधनी में 817.0 और रेहटी में 1102.8मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटे में वर्षा
जिले में बीते 24 घंटे में प्रात: 24 बजे तक 0.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र सीहोर में 0.0 मिलीमीटर,श्यामपुर में 0.0, आष्टा में 2.0, जावर में 0.0, इछावर में 0.0, नसरुल्लागंज में 0.0, बुधनी में 0.0 एवं रेहटी में 0.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।