योग दिवस पर आचार्या अवधूतिका आनन्दप्रभा दीदी ने स्कूली बच्चों को बताए योग का ज्ञान
योग दिवस पर मध्यप्रदेश के सीहोर राजगढ डायसिस अन्तर्गत रेहटी यूनिट में सी एम राईस स्कूल रेहटी में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ दिल्ली सेक्टर से पधारीं आचार्या अवधूतिका आनन्दप्रभा दीदी ने रेहटी सी एम राइज स्कूल के बच्चों को योग के महत्व को समझाते हुए बताया विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता लाने के लिए मन को एकाग्र करने के लिए इससे उत्कृष्ट और कोई साधन नहीं है |
उन्होंने बच्चों को नमस्कार कैसे करना चाहिए वह भी बताया, कौशिकी नृत्य और अन्य आसनों के साथ ध्यान का मनुष्य जीवन में क्या महत्व है यह भी बताया |
संस्था के प्रभारी प्राचार्य चन्द्रपालजी चौहान ने दीदी का आभार व्यक्त किया, संस्था में दीदी की क्लास कराने के लिए भुक्तिप्रधान बालकृष्ण माहेश्वरी ने धन्यवाद सहित उनका आभार व्यक्त किया |
