रेहटी नगर परिषद मे अधिकारी ठेकेदार क़ी मनमानी से आम लोग परेशान
रेहटी
रेहटी नगर परिषद में नल जल योजना के तहत नर्मदा नदी से जल रेहटी लाया जाएगा 12 करोड़ क़ी लागत से यह कार्य होना है नर्मदा जल मरदानपुर से लाया जाएगा जिसके लिए त्रिरू नारायण इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनी को ठेका दिया गया है जिसमे ठेकेदार द्वारा रेहटी क़ी कोठरी कॉलोनी, मुकाती कॉलोनी, बासुदेव कॉलोनी, मंडलोई कॉलोनी के सीमेंटेड सड़क मार्ग को बिच मे से तोड़ कर पाइप लाइन डाली गई एक माह से भी ज्यादा समय हो गए पाइप लाइन डाले पर ठेकेदार द्वारा फोड़े गए रोड को नहीं किया रिपेयर जिससे वरिस होने पर कॉलोनी बासियो और गंभीर परेशानी का सामना करना पर रहा है पूरी रोड टूटी पड़ी दो पहिया एवं चार पहिया बाहन लाने ले जाने मे कठनाई का सामना करना पड़ रह है कॉलोनी के लोगो ने नगर परिषद को कई बार परेशानी से अबगत कराया पर अधिकारियो एवं ठेकेदार किसी क़ी सुनने को त्यार नहीं हैं
इन का कहना
कई बार दो पहिया बाहन बाले गिर कर घायल हुए एवं हमें भी आने जाने मे परेशानी हो रही हैं
गोविन्द रघुवंशी एडवोकेट
कोठरी कॉलोनी
मेने बहुत बार नगर परिषद को अवगत कराया पर कोई फायदा नहीं छोटे छोटे बच्चों के और सभी को निकलने मे बड़ी परेशसनी हो रही
कमलेश्वर दास वैष्णव
मंडलोई कॉलोनी
ठेकेदार को बोला हैं और नोटिस भी जारी कर फिया जल्द रिपेयर किया जाएगा
बलराम कुशबाहा
इंजिनियर नगर परिषद रेहटी

