August 4, 2026

रेहटी में किसके संरक्षण पर चल रहा है जुआ सट्टे का कारोबार

0
images7352564631234793971.jpeg



चकल्दी मरदानपुर बाया बाबरी सहित क्षेत्र में व्याप्त है जुए सट्टे का कारोबार

रेहटी=इस समय अगर सबसे तेजी से कोई काम फल फूल रहा है तो वह केवल जुए और सट्टे का कारोबार जिसमें युवा पीढ़ी लिप्त होती जा रही है देखने वाली बात जो है कि हर चौक चौराहे पर कोई ना कोई एजेंट सट्टा  लिखते हुए देखा जा सकता है मगर कार्रवाई के नाम पर केवल  खाना पूर्ति कर दी जाती है  चाहे जीरो पॉइंट हो बस स्टैंड हो या मालिवाया चौराहा हो क्षेत्र में आखिर किसकी मिलीभगत या संरक्षण में यह कारोबार फलता फूलता  दिखाई दे रहा हैं सवाल तो उठना लाजिमी है


रेहटी सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी फल फूल रहा है सट्टे का कारोबार

रेहटी थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम चकल्दी बाया मरदानपुर में भी सट्टे का कारोबार सबाब पर देखने वाली बात है कि युवा पीढ़ी इसमें लिप्त होती जा रही है बिना किसी भय के लिख रहे  सट्टा आखिर किसके संरक्षण में यह कारोबार फल फूल रहा है क्योंकि आज तक इन पर कार्रवाई नहीं होती कार्रवाई भी होती है तो एक छोटे से व्यक्ति पर खाना पूर्ति करके कार्रवाई कर दी जाती है मगर तालाब की बड़ी मछली तक हाथ पहुंचाना संभव नहीं है सवाल उठता है कि यह कारोबार आखिर किसके संरक्षण में फूल फल रहा है


कृषि उपज मंडी समिति में दिन में जुआ और रात में नशेड़ियों का लगता है जमघट

पिछले दिनों हुई कृषि उपज मंडी में कार्यबाही भी चर्चा का विषय बनी हुई है नगर में जिसमें कार्यवाही केवल खानापूर्ति के लिए की गई बड़ी मछली अभी भी पहुंच से बाहर है सवाल यह उठता है क्या केवल छोटे लोग पर ही कार्रवाई की जाती है आखिर बड़ी मछली  कब पकड़ में आएगी

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!