August 3, 2026

रेहटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को दबोचा
04 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त

0
img-20250917-wa00623520045161751186871.jpg



सीहोर/रेहटी। पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उससे 04 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
रेहाटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया
13 सितंबर 2025 को भंवर सिंह उइके निवासी वार्ड क्रमांक 8, चौपड़ा कॉलोनी, रेहटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल (MP37MT1401, HF डीलक्स) रात में घर के सामने से चोरी हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 497/25, धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भभड़ नदी के पास संदेहास्पद व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र कलमोदिया (34 वर्ष), निवासी वार्ड 9, मालवा कॉलोनी, रेहटी बताया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 04 मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
आरोपी से बरामद गाड़ी इस प्रकार है
1. HF डीलक्स (MP37MT1401) – चौपड़ा कॉलोनी, रेहटी से
2. HF डीलक्स (MP48-ZA-2945) – गुराड़ी घाट, मिसरोद, भोपाल से
3. HF डीलक्स (MP05-NA-2876) – सिवनी मालवा, होशंगाबाद से
4. होंडा साइन (MP37-MT-5634) – चौरसाखेड़ी, थाना गोपालपुर से

उक्त मोटरसाइकिलों की कुल अनुमानित कीमत ₹2 लाख रुपये है। सभी वाहन विधिवत रूप से जप्त किए गए हैं

आरोपी की पहचान
• नाम: जितेन्द्र कलमोदिया
• पिता का नाम: रामगोपाल कलमोदिया
• उम्र: 34 वर्ष
• निवासी: वार्ड नं. 09, मालवा कॉलोनी, रेहटी, जिला सीहोर

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी उनि. महेशसिंह धुर्वे, प्रआर राजेन्द्र चंद्रवंशी, प्रआर जयनारायण, प्रआर दीपक सेन, आर जितेन्द्र गौर, आर लवकेश जाट, आर विकास नागर, आर योगेश कटारे एवं आर प्रशांत की सराहनीय भूमिका रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!