रेहटी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो जेसीबी जब्त
सीहोर, 14 जून 2026। कलेक्टर के निर्देश पर रेहटी क्षेत्र के नेहलाई घाट में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो जेसीबी मशीनों को जब्त कर रेहटी थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माना अधिरोपित करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
