August 3, 2026

शहरों की तरह ही गांवो में भी सुंदर और आकर्षक बन रहे है सामुदायिक शौचालय

0

            स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी स्वच्छता है। घर और आसपास का परिवेश स्वच्छ रहे तो आधी बीमारियां अपने आप ही समाप्त हो जाती हैं। अब शहरों की तरह गांवों में भी स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सुंदर और आकर्षक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। नसरुल्लागंज तहसील की ग्राम पंचायत नीलकंठ सहित जिले के अनेक गावों के ग्रामवासी शहरों जैसे सुन्दर और आकर्षक समुदयिक स्वच्छता परिसर पाकर खुश हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि पहले ऐसे स्वच्छता परिसर केवल शहरों में ही देखने को मिलते थे। इन स्वच्छता परिसरों के बन जाने से गांव में होने वाले अनेक सामाजिक, सांस्कृति और वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी।

 

शहरों जैसे सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण संभव हुआ है प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत। जिला पंचायत की टीम न केवल व्यवस्थित भवन का नक्शा, भवन की गुणवत्ता के साथ ही निर्माण कार्य की पूरी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। स्वच्छता परिसर के प्रारंभ होने से ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति नये उत्साह का संचार हुआ है। ग्रामवासियों का कहना है वे इन परिसरों में स्वच्छता बनाये रखेंगे। इसके साथ ही वे अन्य ग्रामवासियों को स्वच्छता अपनाने तथा शौचालय का उपयोग करने का संदेश दे रहे है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!